शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

कल से शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार

माणक चौक स्थित श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में जेल रोड स्थित गणेश मंडल पर कल 25 से 27 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत शुक्ल…

माणक चौक स्थित श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में जेल रोड स्थित गणेश मंडल पर कल 25 से 27 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन पुणे के आचार्य वेदमूर्ति निखिल भालेराव के निर्देशन में होगा। संस्था के अध्यक्ष उपेन्द्र जोशी, सचिव तुषार जोशी, राजेंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार 25 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक गणपति पूजन, पुण्याहवाचन एवं नांदी श्राद के बाद दोपहर 1 से 5 बजे तक मंडल स्थापन, अग्नि स्थापना एवं गृह शांति तथा शाम 5 बजे आरती होगी। रविवार को सुबह 9 बजे से संहिता स्वाहाकार प्रारम्भ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। सोमवार को सुबह 9 बजे स्थापित देवता होम एवं बलिदान के बाद 11.30 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ अनुष्ठान का विराम होगा। इस अवसर पर पं. नंदकिशोर जोशी एवं पं. विजय अयाचित विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें