शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शुक्ला की पुण्यतिथि पर शुरू हुए सेवाकार्य

बड़े भैया के नाम के साथ कई आयोजन रात तक

ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ रहे और भाजपा में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे, विष्णुप्रसाद शुक्ला की आज पुण्यतिथि पर कई आयोजन सेवा कार्य के किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि आज सुबह से कई आयोजन किए जा रहे हैं। वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम, मंदबुद्धि बच्चों के आश्रम, दृष्टिहीन कल्याण संघ सहित कई जगह भोजन का आयोजन किया जा रहा है। विजय नगर कॉलेज परिसर में कान्यकुब्ज समाज पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि का आयोजन कर रहा है। वहीं आज शाम 6 बजे परशुराम वाटिका मरीमाता चौराहा पर ब्राह्मण समाजजनों को परशुराम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी अनूप शुक्ला को दी गई है। कुल मिलाकर बड़े भैया की पुण्यतिथि पर आज सुबह से सेवा कार्य शुरू हुए, जो रात तक जारी रहेंगे। शाम 4 बजे राजीव गांधी प्रतिमा पर एक्मे प्रसादम का आयोजन एक्मे रिट्रीट सेंटर द्वारा किया जाएगा। पूरा परिवार आज आयोजन से जुड़ा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें