आज गुरु पूर्णिमा पर श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 में सुबह अध्यापकों से लेकर विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती का पूजन किया और उसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरु प्राचार्य, उपप्राचार्य, इंचार्ज और अध्यापकों का पूजन किया। विद्यार्थियों ने गुरु पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच से दी। गीत का आयोजन भी हुआ। इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रजापत नगर रोड स्थित अहिल्या उद्यान पहुंचकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के एक पेड़ माँ के नाम…आओ मिलकर पेड़ लगाए…हरा भरा इंदौर बनाए… के तहत पौधारोपण किया। स्कूल विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी मौैजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




