मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

श्रम कार्यालय में पंजीयन शिविर

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम कार्यालय में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। 18 से 40 वर्ष के श्रमिक अपना…

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम कार्यालय में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। 18 से 40 वर्ष के श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। श्रमिक मासिक 55 रुपये से अंशदान जमा कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मासिक पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिक द्वारा जमा किए जाने वाले अंशदान के बराबर राशि भारत सरकार द्वारा भी जमा की जाती है। बताया गया कि ऐसे श्रमिक, जो कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हैं तथा जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें