सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

श्रद्धासुमन समिति करेगी तर्पण आयोजन

श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध पक्ष के दौरान एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर निःशुल्क तर्पण अनुष्ठान एवं 3 से 9 अक्टूबर…

श्रद्धासुमन समिति करेगी तर्पण आयोजन

श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध पक्ष के दौरान एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर निःशुल्क तर्पण अनुष्ठान एवं 3 से 9 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक पितृ मोक्षदायी भागवत का आयोजन भी भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन तिवारी के मुखारविंद किया जाएगा। आयोजन को लेकर गणेशजी का आह्वान कर भूमिपूजन किया गया। तर्पण प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे। हरि अग्रवाल, राजेन्द्र सोनी ने बताया कि 26 सितम्बर को सुबह 8 बजे श्राद्ध पक्ष की पहली तिथि पर निःशुल्क तर्पण का शुभारंभ संतों के सानिध्य में होगा। भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन पवन तिवारी प्रतिदिन यहां साधकों को निशुल्क तर्पण कराएंगे। भूमि पूजन पर रामचंद्र महाराज और पवनदास महाराज का सान्निध्य मिला। हरि अग्रवाल, राजेन्द्र सोनी, महेंद्र विजयवर्गीय, मुरलीधर धामानी, अशोक गोयल, विनय जैन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें