श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ पर श्राद्ध पक्ष में 15 दिवसीय निःशुल्क तर्पण अनुष्ठान का आयोजन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। 400 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज के सान्निध्य में पुष्पानंद तिवारी अनुष्ठान करवा रहे है। हंसदास संस्कृत विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने मंत्रोच्चार भी किया। हरि अग्रवाल, जगमोहन वर्मा, राजेन्द्र सोनी, डॉ. चेतन सेठिया, सूरज सिंह राठौड़, चंद्रप्रकाश गुप्ता, विनय जैन, मुरलीधर धामानी, शंकरलाल पुरुषोत्तम हनुमानप्रसाद सारड़ीवाल, वर्मा, महेंद्र विजयवर्गीय, मेडतवाल, हरीश नागोरी, राजेश कायथा, अशोक बंग, राजकुमारी मिश्रा, मंजू सोनी, गीता विजयवर्गीय, छाया वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




