शिवसेना यूबीटी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा मातृशक्तियों को साथ लेकर महूनाका मुख्य चौराहा स्थित वाइन शॉप को हटाने को लेकर जमकर विरोध और नारेबाजी की। सभी लोग पहले लालबाग के समीप एकत्रित हुए और महिलाओं की अगुवाई में एक रैली के रूप में शराब दुकान पर पहुंचे और दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन किया। मातृशक्तियों के अलावा पुरुषों ने शराब दुकान के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, सूचना मिलने आबकारी के अधिकारी पहुंचे और जिन्होंने पर मौके
ज्ञापन पर
के पुलिस
माध्यम और
से प्रदर्शनकारियों की बात सुनी, इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर संतोष जताया है कि आबकारी विभाग ने सकारात्मक रूप से दुकान हटाने को लेकर शासन स्तर पर चर्चा की बात कही है। इस दौरान प्रमुख रूप से लता पंवार, प्रियंका नामदेव, रुपमति राठौर, सपना ठाकुर, परमजीतसिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, सुनील ठाकुर, मनीष शिंदे, राजेश तिवारी, डैनी चौहान, सुनील रावल, विजय गायकवाड, सूरज राठौड़ चंदन, बंसी, राजू ठेकेदार, मनोज ठाकुर, योगेश चौहान, प्रमोद, गब्बर, पिंटू, राहुल, लक्ष्मणराम कुमावत, रुपेश, राजेश मराठा, आशीष, सोनू, अंजना अजय, शंकर भैया, अर्जुन राठौर, प्रीतम कुशवाह, संजय कलमे, सुनील सोलंकी, राहुल शुक्ला, गोलू राजपूत, अभिषेक, दीपक उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




