सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शिव मंदिर से प्रभु तौलकांटे तक अधूरी, सड़क का अब शुरू हुआ दोबारा काम

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 51 से जुड़े अभिषेक नगर में शिव मंदिर से लेकर प्रभु तौल कांटे वाले मार्ग पर बिजली के बड़े टावर तक के हिस्से में लंबे…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 51 से जुड़े अभिषेक नगर में शिव मंदिर से लेकर प्रभु तौल कांटे वाले मार्ग पर बिजली के बड़े टावर तक के हिस्से में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण का कार्य अब जाकर दोबारा शुरू हो गया है। जिससे क्षेत्र के रहवासियों ने अब राहत की सांस ली है। यही नहीं लोगों की अब लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाने से बड़ी राह आसान होगी। गौरतलब है कि करीब 5 माह पहले क्षेत्रीय पार्षद मलखान कटारिया और विधायक महेंद्र हार्डिया के प्रयासों से उक्त सड़क का निर्माण कार्य लगभग एक करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। लेकिन चौधरी पार्क से शिव मंदिर तक के हिस्से में सड़क निर्माण के बाद एक साइड में सड़क बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। जिसके कारण क्षेत्र के निवासी लंबे समय से परेशान हो रहे थे। लोगों की शिकायत पर पार्षद और विधायक के प्रयासों से दोबारा ठेकेदार से काम शुरू

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें