शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शिव सेना के युवा अध्यक्ष ने किया नियुक्ति का खंडन

शिव सेना के युवा विंग के अध्यक्ष का दायित्व धनराज दामके के पास है और शिव सेना युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरनिया है और उन्हीं के पास प्रदेश…

शिव सेना के युवा विंग के अध्यक्ष का दायित्व धनराज दामके के पास है और शिव सेना युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरनिया है और उन्हीं के पास प्रदेश भर में युवा सेना की नियुक्ति का अधिकार है और अभी युवा सेना जिला अध्यक्ष के रूप में धनराज दामके काबिज है और शिव सेना के ही परमजीतसिंह मेकम ने सूरज राठौड़ को युवा सेना का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और पत्र भी जारी कर दिया। इस पर नगर अध्यक्ष दामके ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बिना जिला अध्यक्ष की जानकारी और सहमति के बगैर यह नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति परमजीतसिंह मेकम ने अपने व्यक्तिगत लेटर पर की है, जो युवा सेना के नियम और संगठनात्मक प्रक्रिया के अलावा अधिकार क्षेत्र के अनुरूप नहीं है। जो नियुक्ति जिला अध्यक्ष के रूप में हुई है वह मान्यता प्राप्त नहीं है। दामके ने यह भी कहा कि सभी शिव सैनिक यह जान लें कि केवल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत, अधिकृत व्यक्ति की नियुक्ति को वैध माने और संगठन के नियम, कायदे, अनुशासन और संविधान का सभी पालन करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें