शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दिखी कांग्रेस की खुशी

निकाला कांग्रेस ने जुलूस, रास्ते भर की नारेबाजी दिवंगत 21 छात्रों के बैनर पर की पुष्पांजलि कई कांग्रेसियों ने किया एक घंटे इंतजार

दो दिन पहले शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था और उसी के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को छात्रों ने समाप्त किया था। इधर कल कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों की जीत पर जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा से बाबा साहब आम्बेडकर प्रतिमा तक खुशी का इजहार कर विजय जुलूस निकाला। कई युवा और छात्र भी इसमें शामिल हुए, जिन्होंन नारेबाजी करते हुए रास्ते में ढोलक की थाप पर नृत्य भी किया। छात्रों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में, भाजपा नेता हाय-हाय, शर्म करो के नारे भी गूंजे। विजय मार्च नेहरू प्रतिमा से 6 बजे शुरू होना था, कई कांग्रेसी पहुंच भी गए थे, लेकिन विजय जुलूस 7 बजे शुरू हुआ। आम्बेडकर प्रतिमा पहुंचकर वहां जन- गण-मन का गान भी किया गया। प्रतिमा पर 21 दिवंगत छात्रों का फ्लेक्स कांग्रेस ने लगाया था, जिस पर पुष्पांजलि देने के साथ दो मिनट मौन रखकर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस जुलूस की घोषणा की थी। सेवादल से जुड़े मुकेश ठाकुर बड़ा झंडा लेकर चल रहे थे। चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे, अर्चना जायसवाल, सज्जन वर्मा, अमन बजाज, संजय बाकलीवाल, शैलेष गर्ग, विनय बाकलीवाल, शेख अलीम, अरविंद बागड़ी, अमित पटेल, पिंटू जोशी, इम्तियाज बेलिम, मिथुन यादव, राहुल धाकरे, जतिन थोरात, बलवंत टटवाडे, किरण जिरेती, सोनिला मिमरोट, मुकेश ठाकुर, मोहन चौहान, कमलेश पाठक, जीतू दीवान, अनवर दस्तक, रफीक खान, सुदामा चौधरी, सादिक खान, संतोष यादव, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, दीपू चौहान, देवेन्द्र यादव, सन्नी राजपाल, गिरीश चितले, नीलेश सेन शेलू, सुनील यादव, अमित चौरसिया, रोहित जोशी, रीता डांगरे, राजू भदौरिया, शशि हाडा, सुशीला यादव, शशि यादव, लोकेश हार्डिया, आकाश कुशवाह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें