श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का स्थापना दिवस एवं विद्यार्थी परिषद गठन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन की थीम पर शिक्षा में बदलाव – जीवन में बदलाव पर प्रकाश डाला। स्कूल के इतिहास की जानकारी दी गई। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘जीनियस' का भी विमोचन किया गया। समूह गीत एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों कोे बैज दिए गए, शपथ भी दिलाई गई। पुरुषोेत्तमदास पसारी, विष्णु पसारी, विजय आगार, आभा जौहरी, अंशु माहेश्वरी, एसबीएस अय्यर ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




