शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शव रखकर चक्काजाम करने वालों पर केस दर्ज

दीपमाला चौराहे पर लगा था लंबा जाम

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद शव को दीपमाला चौराहे उज्जैन-इंदौर मार्ग पर रखकर यातायात बाधित करने और बिना अनुमति प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को समझाइश दी गई थी और परिजन कार्रवाई से संतुष्ट भी थे, लेकिन आरोपियों ने चक्काजाम कर रास्ता रोक दिया था। पुलिस के अनुसार, मृतक श्रीराम राजपूत का शव सड़क पर रखकर श्याम सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह राजपूत, देवेन्द्र, राजपाल, बादल जायसवाल, बलराज उर्फ बलवीर, सोनू सिंह राजपूत, राज राजपूत, सुनील, सतीश कबाड़ी, विक्की चौहान, शिवम, जय डीजे और उनके अन्य साथियों ने अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन किया। बिना अनुमति किए गए इस चक्काजाम के कारण इंदौर-उज्जैन मार्ग पर काफी समय तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बाणगंगा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें