इंदौर। बालयाखेड़ा स्थित द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रथम सुनीता सिंह मेमोरियल सब-जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में एकायाना स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल में एकायाना ने चोइथराम स्कूल, माणिकबाग को 2-0 से हराया। एकायाना की ओर से शौर्य ने दोनों गोल दागे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले पहले सेमीफाइनल में एकायाना स्कूल और द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में एकायाना ने एमराल्ड हाइट्स को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एकायाना के अचिंत्य चौरसिया मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे सेमीफाइनल में चोइथराम स्कूल, माणिकबाग ने श्री सत्य साईं विद्या विहार को 1-0 से हराया। चोइथराम के भाविक जैन ने निर्णायक गोल किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच खुशाल सिंह चौहान मौजूद रहे। चुना गया। समापन पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्राचार्य निशा अहमद, खेल विभाग प्रमुख संजय मिश्रा, कोऑर्डिनेटर हेड निधि सिंह राठौर और एडमिन एवं
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




