इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स के शतरंज खिलाड़ियों ने देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी दिमागी ताकत का दबदबा बनाया। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा के टीम वर्ग में मेजबान टीम ने सभी वर्गों में पदकीय सफलता हासिल की। राउ स्थित एमरल्ड हाइट्स स्कूल परिसर में आयोजित स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने चुनौती पेश की। अंडर-17 आयु की टीम स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने अपने दिमागी कौशल से दबदबा बनाया। मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल की टीम चैंपियन बनी। टीम का प्रतिनिधित्व शौर्य जैन, हर्ष माहेश्वरी, निहाल अविनाश भाला, कर्मण्य चोपड़ा और विभोर कुलश्रेष्ठ ने किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




