शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण

विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 में स्थित उषागंज छावनी क्षेत्र में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में दूसरे चरण में निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा…

विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 में स्थित उषागंज छावनी क्षेत्र में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में दूसरे चरण में निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण कार्य अब दुगनी तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसके तहत पार्किंग के हिस्से में सालों पुराने जर्जर क्लासरूम को तोड़कर उनकी जगह नए अतिरिक्त आधुनिक सुविधाओं वाले स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है।

200 साल से ज्यादा पुराने स्कूल में लगभग दो साल तक ठप रहा निर्माण कार्य-

गौरतलब है कि अंग्रेजों के जमाने के करीब 200 साल से ज्यादा पुराने छावनी क्षेत्र के सबसे पुराने ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पहचाने जाने वाले सालों पुराने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निगम द्वारा करीब 3 साल पहले स्कूल के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए करीब 4 करोड़ से ज्यादा की लागत से नवीनीकरण की योजना बनाकर काम शुरू करवाया गया था। जिसमें ठेकेदार द्वारा बीच में आधा अधूरा काम छोड़ लंबे समय तक यहां का काम बंद कर दिया था। जिसके बाद करीब डेढ़ दो साल से ज्यादा समय तक काम बंद रहा। इसको लेकर सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट ने लगातार जनहित में क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर कई बार बंद काम को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और निगम अधिकारियों ने सालों पुराने विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर मामले में संज्ञान लिया और लंबे समय से बंद काम को दोबारा शुरू करवाया गया।

आधा दर्जन नए नवीन स्मार्ट क्लास रूम तैयार, दूसरे चरण में निर्माण जारी-

इसके बाद पिछले दिनों यहां पहले चरण के अंतर्गत करीब आधा दर्जन स्मार्ट क्लासरूम बनकर तैयार किए गए। यही नहीं इसमें छात्रों की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इसके अलावा निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा अब दूसरे चरण में विद्यालय भवन के पार्किंग के हिस्से में खाली जगह पर कुछ नए क्लासरूम बनाने का काम भी शुरू कर दिया था, जो कि इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है और कुछ नए क्लासरूम और नए हॉल पर छत डालने का कार्य पूरा कर अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है जो दूर से नजर भी आ रहा है। वही बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द इसी साल तीन से चार नए क्लास रूम और बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें