सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शरद सांघी स्मृति इंदौर जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 15 से

इंदौर। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की सबसे महत्वपूर्ण शरद सांघी स्मृति इंदौर जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 15 अक्टूबर से आयोजित की जायेगी। स्पर्धा के मुकाबले…

इंदौर। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की सबसे महत्वपूर्ण शरद सांघी स्मृति इंदौर जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 15 अक्टूबर से आयोजित की जायेगी। स्पर्धा के मुकाबले अभय प्रशाल में खेलें जाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के सचिव नीलेश वेद ने बताया कि पुरुष एवं महिला एकल मुकाबलों के साथ ही यूथ अंडर-11,अंडर-13, अंडर15, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्गो में बालक एवं बालिकाओं के मुकाबले भी खेलें जायेगें। स्पर्धा का संचालन प्रशांत व्यास तथा नवीन सोनी करेगें। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी अपनी ऑनलाईन प्रविष्टियां बेसिक्स स्पोर्टस एप्प पर 12 अक्टोबर शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें