वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत शांति नगर क्षेत्र में नाग मंदिर के सामने से लेकर मकान संख्या 20 से लेकर 140 तक श्री राम मंदिर पहुंच मार्ग मुख्य सड़क से लेकर नाग मंदिर के आसपास की अन्य गलियों में कीचड़ से राहत के लिए नई चमचमाती सीमेंट कंक्रीट की सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए बाकायदा 26 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
लोगों को अब नहीं निकलना पड़ेगा कीचड़ के
बीच होकर- बड़ी बात यह है कि क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी परिवारों को अब आने वाले दिनों में नई सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। बल्कि बेहद जल्द नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क तैयार होने के बाद लोगों की लंबे समय पुरानी समस्या का समाधान होने के बाद बड़ा सुकून मिलेगा। वहीं रहवासी भी बड़ी राहत की सांस लेंगे। उनकी सालों पुरानी मांग पूरी होकर ऊबड़ खाबड़ कीचड़ भरी सड़क से राहत जो मिल जाएंगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




