सांसद सेवा संकल्प के अन्तर्गत आयोजित संविधान जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया गया। कॉलेज के अलावा शासकीय अत्री देवी विद्यालय में विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई, प्रतिभाओं का सम्मान भी हुआ और विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल की सौगात भी सांसद ने दिलाई। सांसद निधि से वॉटर कूलर यहां लगवाया गया। सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मालिनी गौड़, पार्षद जितेन्द्र राठौर भी साथ में मौजूद थे। रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा, प्राचार्य कुसुम सैनी, महेन्द्र शर्मा, शिक्षक भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






