रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर कैफे, 5 दुकानें और हॉस्टल किचन सील महासती डॉ. कुमुदलता को मिली ‘मालव चंद्रिका’ की उपाधि, अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे सांसद लालवानी ने विद्यार्थियों को दिलाई संविधान की शपथ, स्कूल को दी वॉटर कूलर की सौगात मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह में कई लोगों का सम्मान, युवाओं की भूमिका पर हुआ संवाद नशे के खिलाफ दौड़ में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, एयरपोर्ट पर स्वागत एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली 33 करोड़ की सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण एसआईआर पर कांग्रेस के भ्रम का तथ्यों से दें जवाब- सेवा दूत कार्यशाला में बोले हेमंत खंडेलवाल योगी के नेतृत्व में यूपी में लगेगी भाजपा की हैट्रिक- इंदौर में बोलीं हेमा मालिनी प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप बार काउंसिल की AIBE-22 परीक्षा आज, डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
इंदौर

फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर कैफे, 5 दुकानें और हॉस्टल किचन सील

6 भवनों एवं प्रतिष्ठानों को किया गया सील।

फायर सेफ्टी नियम तोड़ने पर कैफे, 5 दुकानें और हॉस्टल किचन सील

नगर निगम द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने तथा पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं करने वाले भवनों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई। अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि जोन क्रमांक 21 अंतर्गत कैफे हाटो सहित 5 दुकानों को पूर्व में जारी नोटिस का पालन नहीं करने पर सील किया गया। इसी प्रकार जोन क्रमांक 12 के वार्ड क्रमांक 65 अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी एवं भंवरकुआं स्क्वायर क्षेत्र में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने पर दुबे बॉयज हॉस्टल, श्रीपत हॉस्टल, भाग्यश्री हॉस्टल के किचन और रामबाबू अग्रवाल लाइब्रेरी को सील किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 3