भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी आज सुबह नशे के खिलाफ हुई दौड़ में शामिल होने के लिए इंदौर विमानतल पहुंचे तो उनका स्वागत करने भाजपाई सुनील पुरोहित, प्रशांत बड़वे, सुनील प्रजापत, राहुल राज पुरोहित, यश सैनी, सुदीप पाठक, अखिल पुरोहित भी जा पहुंचे। इस पर प्रदीप भंडारी बोले कि मैं दौड़ में शामिल होने आया हूं, जिस तरह इंदौर स्वच्छता में अव्वल है उसी तरह इंदौर दौड़ में भी अव्वल रहे और इस दौड़ के माध्यम से नशे का त्याग कर युवा सहित सभी देश और दुनिया को संदेश दें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






