रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह में कई लोगों का सम्मान, युवाओं की भूमिका पर हुआ संवाद नशे के खिलाफ दौड़ में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, एयरपोर्ट पर स्वागत एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली 33 करोड़ की सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण एसआईआर पर कांग्रेस के भ्रम का तथ्यों से दें जवाब- सेवा दूत कार्यशाला में बोले हेमंत खंडेलवाल योगी के नेतृत्व में यूपी में लगेगी भाजपा की हैट्रिक- इंदौर में बोलीं हेमा मालिनी प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार इंदौर आएंगे चेतन्य काश्यप बार काउंसिल की AIBE-22 परीक्षा आज, डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम मूसाखेड़ी ब्रिज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की मांग तेज DAVV युवा उत्सव: 20 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने संस्कृति संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर रखे विचार 7 ताले, 2 टन की तिजोरी… फिर भी उड़ गए 1.57 करोड़ के जेवर! इंदौर में कारोबारी राजेश जैन (युवा) के घर रहस्यमयी चोरी
इंदौर

एसआईआर पर कांग्रेस के भ्रम का तथ्यों से दें जवाब- सेवा दूत कार्यशाला में बोले हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कल सेवा दूत अभियान एवं विधानसभा समन्वयक कार्यशाला को संबोधित किया।

एसआईआर पर कांग्रेस के भ्रम का तथ्यों से दें जवाब- सेवा दूत कार्यशाला में बोले हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कल सेवा दूत अभियान एवं विधानसभा समन्वयक कार्यशाला को संबोधित किया। खंडेलवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सेवा दूत अभियान में राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर बूथों पर पहुंचे। सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा सेवा दूत अभियान। साथ ही संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी रिसोर्ट में आयोजित दोनों सम्भाग के सेवा दूत अभियान में समन्वय कार्यशाला को सम्बोधित किया। सेवा दूत कार्यकर्ताओं को बूथ तक पहुंचने के संदेश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर बूथों तक पहुंचेंगे। सेवा दूत अभियान भाजपा के सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है, इसी ध्येय के साथ सेवा दूत कार्य करेंगे। खंडेलवाल ने कहा कि एसआईआर सहित विभिन्न विषयों पर कांग्रेस द्वारा जनता को भ्रमित करने के प्रयासों का तथ्यात्मक जवाब के साथ जनता के बीच पहुंचाना है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर गलत नैरेटिव बनाने का कार्य कर रही है। हमें तथ्यों के साथ जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ कांग्रेस के षड्यंत्रों को बेनकाब करना है। सेवा दूतों के लिए पार्टी के आगामी 25 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सेवा दूत औसतन प्रत्येक मंडल में 5 दिन प्रवास कर बूथ स्तर तक पहुंचेंगे। सेवा दूत हर बूथ पर पहुंचकर आयुष्मान भारत, सिकल सेल उन्मूलन, टीबी मुक्त भारत, नशामुक्ति, स्वच्छता और दिव्यांगजनों के सम्मान जैसे अभियानों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा, गरीब कल्याण की गतिविधियों को सेवा दूत आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सेवा दूत, विधानसभा समन्वयक और आईटी व सोशल मीडिया के हमारे कार्यकर्ता सभी अभियानों को गति देने का कार्य करेंगे। इस दौरान शैलेन्द्र बड़वा, डॉ. निशांत खरे, आलोक संजर, रणवीरसिंह रावत, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश आर्य, भारतसिंह राजपूत, सुमित मिश्रा, श्रवणसिंह चावडा, अनंत पवार सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 3