सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज शाम से राजवाड़ा पर पहुंचेंगे वाल्मीकि समाजजन

आज वीर गोगादेवजी की नवमी पर वाल्मीकि समाज सुबह से पूजा आराधना घर और मंदिर में कर रहे हैं। आज सुबह से पंढरीनाथ स्थित देव मंदिर पर पूजा आराधना हो…

आज वीर गोगादेवजी की नवमी पर वाल्मीकि समाज सुबह से पूजा आराधना घर और मंदिर में कर रहे हैं। आज सुबह से पंढरीनाथ स्थित देव मंदिर पर पूजा आराधना हो रही है। आज शाम से देर रात तक 28 वाल्मीकि बस्तियों से समाजजन छड़ी-निशान के साथ निकलेंगे और सभी राजवाड़ा पहुंचेंगेेे और बारी- बारी से मंचों के सामने से अपने निशान लेकर कतारबद्ध होकर गोगादेवजी के मंदिर तक आस्था की दरकार के साथ पहुंचेंगे। कई निशान के साथ झांकियां भी रहेगी। महेश गौहर, राजा करोसिया राजा, इंजीनियर संतोष कल्याणे, ईश्वरलाल विश्नार, राजेश धोलपुरे, राजेश मेवाती, नीलेश गोसर, राजपाल मेलाने, सूरज गौहर, बलराम चिंतामण, गोकूल करोड़े, सुरेश लाहोरे सहित अन्य ने समाजजनों से अपील की है कि वे शाम को समय पर राजवाड़ा निशान और झांकी के साथ परिवार सहित पहुंचे और वहां से कतारबद्ध होकर गोगादेवजी के मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे और धुनी की परिक्रमा भी करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें