सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज शाम हाथरसी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह

राष्ट्रीय कलमकार मंच के तत्वावधान में काका हाथरसी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज प्रीतमलाल दुआ सभागार में शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित काका…

आज शाम हाथरसी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह

राष्ट्रीय कलमकार मंच के तत्वावधान में काका हाथरसी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज प्रीतमलाल दुआ सभागार में शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित काका हाथरसी पुरस्कार प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि अशोक भाटी को प्रदान किया जाएगा। समारोह में शहर के साहित्यकारों, कवियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों की विशेष सहभागिता रहेगी। आयोजन में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, रामबाबू अग्रवाल, दिलीप राजपाल, सुभाष खंडेलवाल, सत्यनारायण सत्तन, सत्येन्द्र वर्मा, कमलेश्वरसिंह सिसोदिया, पंकज विरमाल सहित अन्य अपनी भूमिका निभाएंगे। कवियों में डॉ. राजकुमार रंजन, रजिया बैगम जिया, मिथुन मिथिलेस, डॉ. ममता सिंह काव्य पाठ करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें