इंदौर। विधानसभा पांच के वार्ड क्रमांक 47 से जुड़े शासकीय कॉलेज एसआईटीएस सरकारी कॉलेज में छात्र – छात्राओं की सुविधा के लिए अब नए आधुनिक सुविधाओं वाले नवीन भव्य हॉल निर्माण की सौगात मिलने वाली है। जिसका फायदा कॉलेज की छात्राओं को पढ़ाई के साथ कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी और पढ़ाई के लिए मिलेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में कॉलेज में पहले से हॉल की सुविधा होने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन द्वारा नवीन हॉल निर्माण की मांग इसलिए की क्योंकि पुराने हॉल की लम्बाई और चौड़ाई कार्यक्रमों के दौरान अधिक संख्या में छात्राओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से एक और अतिरिक्त हॉल निर्माण की मांग की जा रही थी। जो अब जाकर अगले माह निर्माण की सौगात के साथ जल्द पूरे होने के आसार है। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा निविदा सम्बंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा छात्र कल्याण के अन्तर्गत छात्रों की सुविधा के लिए एक नवीन सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी पूरी करने की तैयारी है। क्षेत्रीय पार्षद ओर महापौर परिषद सदस्य नन्दू पहाड़िया का कहना है कि आधुनिक हॉल निर्माण के साथ छात्र कल्याण के अन्तर्गत छात्रों की सुविधा के लिए एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। जिसको लेकर कॉलेज प्रबंधन के साथ क्षेत्र के रहवासियों द्वारा भी लगातार मांग की जा रही थी। जिस पर विधायक हार्डिया और पार्षद पहाड़ियां के प्रयासों को अब सफलता मिलती नजर आ रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




