इंदौर मेजबान एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल, एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और श्री सत्यसाईं विद्या विहार की टीमों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय शालेय बास्केटबाल स्पर्धा में जीत हासिल की। ष् शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंडर-14 आयु वर्ग में खेली जा रही स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले लीग-कम- नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेले जा रहे हैं। स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ स्पर्धा का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य निशा अहमद, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, झम्मन सिंह चौहान एवं स्कूल के खेल अधिकारी संजय मिश्रा उपस्थित रहे। बालिका वर्ग में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल को 34-2 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। द भवन्स प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल ने ला सगासे अकादमी को 14-0 से पराजित किया। अन्य। मैचों में डीपीएस इंदौर ने एकायना स्कूल को 16-2 से, द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल ने प्रोग्रेसिव एजुकेशन स्कूल को बेहद आसानी के साथ 19-0 से पराजित किया। रयान इंटरनेशनल स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 12-4 से, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने विबग्योर स्कूल को 26-4 से जबकि एनडीपीएस ने एडवांस्ड एकेडमी को 14-8 से पराजित किया। बालक वर्ग में एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट अर्नोल्ड स्कूल को एकतरफा अंदाज में 28-9 से पराजित किया। सेंट अर्नोल्ड स्कूल ने विबग्योर स्कूल को लो स्कोरिंग मैच में 10-3 से हराया। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सन्मति हायर सेकंडरी स्कूल को 24-15 से शिकस्त दी, जबकि शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल ने द वेदांत इंटरनेशनल स्कूल को 18-5 से हराया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




