पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत मालवा निमाड़ में सेवा सेतु कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर शहर, ग्रामीण क्षेत्र में ही अब तक सौ से ज्यादा स्थानों पर कैंपों का आयोजन हो चुका हैं। कंपनी स्तर पर इन कैंपों में सात हजार से ज्यादा आमलोगों, उपभोक्ताओं की सहभागिता हो चुकी हैं। बिजली अधिकारी इन कैंपों में आने वालों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में मिलने वाली अधिकतम 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी, बिजली बिल में अगले ही माह से कमी, पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पादन में आमजन की सक्रिय सहभागिता इत्यादि विषयों पर उपयोगी जानकारी दे रहे हैं। कैंपों का आयोजन 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




