योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 2 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगा। सेवा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। 10 गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। इस आयोजन को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से लेकर योग एवं ध्यान, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, ‘वोकल फॉर लोकल’, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, सरकारी योजनाओं की जागरूकता तथा अनाथालय और वृद्धाश्रमों में सेवा जैसी 10 व्यापक गतिविधियां शामिल की गई हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




