सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य शिविर

253 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य शिविर

सेंट्रल जेल में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं आयुष विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित की गई। 253 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उपचार भी बताया। डॉ. मीना भायल, डॉ. हंसा बारिया, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ जितेन्द्र भालसे, डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. ज्योति बडोले, डॉ. रंजीता चौहान, डॉ अंकिता जैन, रचना निगम, वर्षा सक्सेना, उमेश चौहान, अंकिता भारत, माधुरी श्रीवंश, त्रतु रामपुरी, प्रदीप शर्मा, रेखा भदौरिया, बसंती डोडवे, जेल के दिनेश नरवले, श्रीनागर ने भी अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें