सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ड्राई डे पर बेच रहे थे शराब

आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन एवं त्रिअंबिका शर्मा के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बड़ोदिया करा थाना खुड़ेल में दो स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। आरोपी श्रवण पिता…

ड्राई डे पर बेच रहे थे शराब

आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन एवं त्रिअंबिका शर्मा के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बड़ोदिया करा थाना खुड़ेल में दो स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। आरोपी श्रवण पिता जगन्नाथ कुशवाह के आधिपत्य से 120 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 28 कैन बोल्ट बियर जप्त की गई। इसी तरह आबकारी विभाग के एक अन्य अमले द्वारा बादशाह ढाबा पर भी कार्यवाही उपरांत ढाबा मालिक प्रशांत कुशवाह के कब्जे से 160 पाव देशी मदिरा प्लेन/मसाला एवं 13 बॉटल बोल्ट बियर जप्त की गई। दोनों प्रकरणों में कुल 72.85 लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 30 हजार रुपये से अधिक है। उक्त दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दोनों ही मामलों में ड्राई डे पर शराब बेचने का मामला और अवैध रूप से शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें