देवी अहिल्या मंच और पुण्याति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि से पहले युवतियों व छात्राओं के लिए स्कूल व कॉलेजों में अहिल्या आत्मरक्षा शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं, इसी क्रम में शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास में भी एक बड़े आत्मरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों युवतियों ने नवरात्रि में मनचलों को सबक सिखाने की ट्रेनिंग ली। शिविर डॉ. मालासिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




