इंदौर। उज्जैन में आयोजित 70वीं राज्य शालाएं कुश्ती प्रतियोगिता में इंदौर के ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की सीमा कोगे पूर्वंशी गिरवाल का चयन हुआ है सीमा कोगे 39 किलोग्राम वजन में पूर्वंशी गिरिवाल 54 किलोग्राम वजन में जोर आजमाइश करेगी। दोनों ही बालिका रमेश मिस्त्री पहलवान से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इनके चयन पर सेंटर के मुख्य संरक्षक विधायक मधु वर्मा, अध्यक्ष कमल वर्मा, सचिव मुकेश वर्मा, संचालक नरेश वर्मा, बच्चू पहलवान, संतोष कुशवाहा, पवन वर्मा, फूलचंद वर्मा, रामशंकर वर्मा, महेश राठौर, अभिषेक पाठक, रॉकी अग्रवाल, रूपमती वर्मा, ममता वर्मा, प्रीति मिस्त्री, प्रिया अग्रवाल, सीमा राठौर, अंजली वर्मा, स्वाति वर्मा, दीपाली मोर, पूजा, शिवानी अग्रवाल, उज्जवला ने शुभकामना देते हो बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




