शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए एसोपी बनाने के निर्देश

न.प्र.)। सम्भागायुक्त कार्यालय में सम्भागायुक्त भास्कर लक्षकार द्वारा स्कूल शिक्षा, जनजाति कार्य, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लक्षकार ने चारों विभागों…

न.प्र.)। सम्भागायुक्त कार्यालय में सम्भागायुक्त भास्कर लक्षकार द्वारा स्कूल शिक्षा, जनजाति कार्य, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लक्षकार ने चारों विभागों को विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की हिदायत दी। शिक्षकों और कर्मचारियों के समयमान, वेतनमान, पेंशन और जीपीएफ के मसले पर निर्धारित नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के हित के कार्यों को नियमानुसार अपडेट रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के नए सिस्टम की निगरानी के लिए एसओपी बनायी जाए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अलग कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए है। साथ ही स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर संभागीय अधिकारी अपनी प्राथमिकताएं तय करें। बैठक में अधिकारी डॉ. शॉजी जोसेफ,डॉ. स्मिता तिवारी, गणेश भाभर, सुनीता यादव, अनिता चौहान, शिवानी वर्मा मौजूद थे। सम्भागायुक्त ने शिक्षक उपस्थिति देखी तो 14 जनपदों में 94 प्रतिशत और जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत जनपदों में स्थापित स्कूलों में 72 शिक्षकों की उपस्थिति जुलाई माह में रही है। सम्भागायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आयुष्मान के क्लेम प्रकरण बनाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके पंजीयन तथा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर इस कार्य को गभीरता से लेने के निर्देश दिए है। पोषण पुर्नवास केन्द्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बच्चों का वजन लेने, सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वॉटर हार्वेस्टिंग को सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थानीय समस्याओं के निराकरण आपसी समन्वय के साथ करें। संभाग के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें