इन्दौर। स्कूल एवं कालेज की बसों के सुरक्षित संचालन के लिए स्कूल बस के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ यातायात पुलिस ने रानीसराय सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में स्कूल बसों में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया। वहीं बसों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




