सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समाज की धार्मिक यात्रा के जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे

एम्बुलेंस को बड़ी मुश्किल से मिली जगह स्वागत के कारण गंदगी हुई

जैन समाज की धार्मिक यात्रा के जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे

विमानतल मार्ग पर आज सुबह दिगम्बर जैन समाज द्वारा निकाली गई धार्मिक यात्रा के कारण जाम लग गया। रामचंद्र नगर चौराहा पर पुलिस ने कुछ वाहनों को रोका लेकिन कई स्कूल बसें बड़ा गणपति और आसपास के क्षेत्र से अपने निर्धारित बस स्टाप से बच्चे बैठाना थे वे जुलूस के कारण लगे जाम में फंसी रही। इसके कारण स्कूली बच्चे भी परेशान होते रहे। इधर जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी, जिसे मशक्कत के बाद बमुश्किल से बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस का कुछ समय खराब हुआ लेकिन स्कूली बसें तो लम्बे समय तक फंसी रही। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी एक धार्मिक जुलूस इसी रोड पर निकला था जिसके कारण कालानी नगर चौराहा के आसपास करीब 1 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था उसमें भी भी दो दर्जन से अधिक स्कूली बसें भी फंस गई थी।

विद्यार्थियों की संस्कृति पाठशाला महाधिवेशन के तहत निकली शोभायात्रा में रास्ते में स्वागत भी हुआ और इस स्वागत में खानपान का आयोजन भी हुआ। रास्ते में जगह-जगह शरबत के डिस्पोजल गिलास भी नजर आए। दलालबाग के चातुर्मास से एक बडे नेता जुडे हुए है और संस्कृति पाठशाला महाधिवेशन चातुर्मास के दौरान ही किया गया, इसलिए निगम के झोन ने गंदगी पर चालान बनाने की हिम्मत भी नहीं जुटाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6