सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्कूली बच्चे पेंटिंग प्रतियोगिता में जीत सकते हैं पुरस्कार

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के तत्वावधान में स्कूली बच्चों की नेशनल लेवल की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें स्कूली बच्चें एक लाख रुपए तक के…

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के तत्वावधान में स्कूली बच्चों की नेशनल लेवल की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें स्कूली बच्चें एक लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार प्राप्त कर सकते है। इस प्रतियोगिता के विषय स्कूल, घर पर ऊर्जा यानि बिजली की बचत और ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा की सुरक्षा है। इस प्रतियोगिता में ए ग्रुप अंतर्गत कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी स्कूल/घर पर ऊर्जी की बचत से जुड़ी पेंटिंग तैयार कर सकेंगे, वहीं बी ग्रुप अंतर्गत कक्षा 8 से 10 तक टेबलेट, लेपटॉप, कास्य पदक, रजत पदक, स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार वितरण नईदिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर के विजेता बच्चों को जनवरी 2027 में अभिभावकों को मध्यप्रदेश भ्रमण का भी मौका शासकीय व्यय पर दिया जाएगा। प्रतियोगिता की मप्र राज्य नोडल अधिकारी एनएचडीसी भोपाल की अधिकारी रेशमा को नामित किया गया हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें