झोन 1 वार्ड 16 स्कीम नं. 155 में जीवीपी पाइंट पर कचरा मिला, जिसमें कचरा फेंकने वाले का प्रमाण मिला। कचरे में वार्ड 13 के आइडियल इंटरनेशनल स्कूल के प्रमाण मिले। स्वास्थ्य विभाग कर्मेन्द्र जांगिड़, पंकज राठौर, लाखन पंवार ने कचरा स्थल के बाद आइडियल इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर वहां मुद्दा बताया और 5 हजार की चालानी कार्रवाई की और आगे के लिए हिदायत दी कि खुले प्लाट पर कचरा नहीं फेंके। वहीं एक अन्य मामले में सहायक सीएसआई भारत करोसिया, दरोगा सचिन कल्याणे ने 15वीं बटालियान के समीप प्रदीप खिलवानी पर 2 हजार की चालानी कार्रवाई की। लखन पंवार, विशाल कंडारे, सचिन कल्याणे भी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




