मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एसबीआई बंद कर भुला दोबारा चालू करना पुराने आउटलेट एटीएम

इधर ग्राहकों को आठ माह से नए एटीएम आउटलेट का इंतजार,आखिर कब होगा पूरा लोगों को हो रही परेशानी, पैसे निकालने जाना पड़ रहा दो से तीन किमी

मूसाखेड़ी क्षेत्र में इन दिनों एसबीआई ग्राहकों को नए एटीएम आउटलेट का इंतजार करना भारी पड़ रहा है। हालत यह है कि पिछले साल से क्षेत्र के आधा दर्जन सालों पुराने एटीएम आउटलेट लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र के हजारों एसबीआई ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए पिछले सात माह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।

जबकि पहले पुलिस पेट्रोल पंप के पास एसबीआई के दो बड़े एटीएम आउटलेट थे। जहां से लोग दिन-रात 24 घंटे आसानी से पैसे निकालते थे। इसके अलावा डेली कॉलेज गेट के सामने अजय बाग आजाद नगर रोड़ पर भी एक एटीएम था, जहां से लोग पैसे निकालते थे। इसके अलावा नेमावर रोड पर पालदा औद्योगिक क्षेत्र में मामाजी तोल कांटे के सामने एसबीआई का एटीएम था, जहां से लोग आराम से पैसा निकालते थे। लेकिन अब हालात यह है कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से मूसाखेड़ी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन एटीएम आउटलेट लंबे समय से बंद पड़े है। जिसके कारण क्षेत्र के एसबीआई ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है।

एक एटीएम मशीन के भरोसे हजारों लोग,जल्दी हो

जाती है खाली- लोगों का कहना है कि घर के नजदीक एटीएम बने हुए थे, लेकिन पिछले साल दीपावली से पहले से बंद पड़े है। एसबीआई ने अचानक इन एटीएम आउटलेट को बंद कर दिया था। जिसके बाहर महत्वपूर्ण सूचना का बैनर लगा था, और लिखा गया कि इस स्थान पर लगी हुई पूरानी मशीनों को हटाया जा रहा है और यहां शीघ्र ही नई एटीएम मशीनें लगाई जा रही है। लेकिन अब हालत यह है कि 8 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद एसबीआई ने अभी तक इन स्थानों पर नई एटीएम मशीनें नहीं लगाई है। जिसके चलते क्षेत्र के हजारों एसबीआई ग्राहकों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के रहवासी बब्बू जोशी, जगमोहन चौधरी, चमन चौहान, खेमराज जोशी ने बताया लंबे समय से घर के नजदीक सालों पुराने एसबीआई एटीएम आउटलेट से पैसा निकाल रहे थे। लेकिन पिछले साल से अचानक एसबीआई ने क्षेत्र के तीन से चार एटीएम बंद कर दिए, यही नहीं पालदा औद्योगिक क्षेत्र के भी दो एटीएम सहित दर्जनों अलग – अलग स्थानों पर 40 से ज्यादा एटीएम मशीनों को अपग्रेशन कर नई मशीनें लगाने के चक्कर में बंद किया था। मूसाखेडी क्षेत्र में अब एसबीआई महज एक एटीएम आउटलेट ही बचा है जो चालू है जिस पर हमेशा भीड़ लगी रहती है जिसके कारण अक्सर यह एटीएम जल्दी खाली हो जाता है। खासकर त्यौहारों और छुट्टी के समय ज्यादा परेशानी हो रही है।

अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर लग रहा

चार्ज- इधर, एसबीआई प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी और नई एटीएम मशीनें लगाने में हो रही देरी के चलते एसबीआई ग्राहको इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दो से तीन किमी दूर पैसे निकालने जाना पड़ रहा है। यही नहीं अन्य बैंकों की एटीएम मशीनों से मजबूरी में पैसा निकालने पर बैंकों के नियम अनुसार एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ रहा है। सवाल उठ रहें है कि जल्द नई एटीएम मशीनें लगाने के दावे के इतने समय बाद भी नई मशीनें क्यों नहीं लग रही है। जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। वहीं एसबीआई बैंक से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी ध्यान क्यों नहीं दे रहें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें