आज से पवित्र सावन माह की शुरूआत हो गई है। कल गुरु पूर्णिमा के पूजन के बाद आज सुबह से सभी जिनालयों में श्रद्धालुओं का अलसुबह से ही पहुंचना जारी था। आज श्रद्धालु सुबह से अपने साथ दूध लेकर शिव मंदिर पहुंचे, जहां दूध और जल से शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। कई श्रद्धालु अपने साथ बिल्व पत्र, धतुरा लेकर भी पहुंचे थे, जो शिवलिंग पर अर्पण किया गया। छोटे से छोटे मंदिर पर भी आज श्रद्धालुओं की आस्था दिखी, कई मंदिरों में तो कतारबद्ध श्रद्धालु दिखाई दिए, हर कोई भोले बाबा के दर्शन कर अभिषेक करना चाहता था, मंदिरों में आज बोल बम, जय भोले हर-हर महादेव के उद्घोष भी लगे। आज से फूल और बिल्व पत्र व धतुरे की मांग भी बढ़ गई। कई मंदिरों के बाहर इनकी दुकानें भी लगी हुई दिखाई दी। खासतौर से प्राचीन मंदिर में आज भिड़ नजर आई। चित्र भूतेश्वर महादेव मंदिर पंचकुइया का।
एक लाख हनुमान चालीसा का पाठ
सावन मास में पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमानधम पर 1 लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। आज से 28 अगस्त तक यह पाठ होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




