शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

साउथ तोड़ा में विध्वंस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी जमीन पर बने 47 मकान और गोदाम तोड़े

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा साउथ तोड़ा में विध्वंस की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां पर सरकारी जमीन पर बने हुए 47 मकान और गोदाम तोड़े गए। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की पहल पर की गई। प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके यह निर्माण किए गए थे।

कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा दिए गए आदेश के पालन में राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम इंदौर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज रिमुवल की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साउथ तोड़ा, चंद्रभागा स्थित विद्या गौड़ मंदिर से दौलतगंज की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई को करने के लिए नगर निगम के अधिकारी रिमूवल टीम के साथ सुबह जल्दी ही मौके पर पहुंच गए थे। इसके पहले कल नगर निगम के द्वारा इस क्षेत्र में अनाउंसमेंट करा कर यह जानकारी दे दी गई थी कि कल यहां पर तोड़फोड़ की जाएगी। अनाउंसमेंट करवाने से पहले निगम के द्वारा यहां पर नोटिस भी जारी कर दिए गए थे।

आज की गई कार्यवाही कस्बा इंदौर स्थित सर्वे नंबर 358, कुल रकबा 7.139 हेक्टेयर में से लगभग 0.400 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध की गई। इस कार्यवाही के दौरान उक्त भूमि पर निर्मित 45 दुकान व गोडाउन एवं 2 मकानों के रूप में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा भूमि की स्थिति एवं सीमाओं का परीक्षण किया गया तथा नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपादित की गई। उक्त शासकीय भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 43 करोड़ आंका गया है। निगम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि आज जिस स्थान से उक्त अवैध निर्माण हटाए गए हैं उसे स्थान पर नगर निगम के द्वारा आने वाले दिनों में सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह स्थान नाले के किनारे की तरफ का स्थान है। इस स्थान पर यह अतिक्रमण पिछले कई सालों से किए हुए थे। पूर्व में भी निगम के द्वारा इन अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की गई थी। उस समय पर निगम की कोशिश के बावजूद यह निर्माण नहीं हटाए जा सके थे।

जारी रहेगा अभियान

नगर निगम के द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को हटाने और नियम के विरुद्ध किए गए निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। निगम के द्वारा आने वाले दिनों में इसी तरह की और बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें