मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने फोड़ी मटकी

भगवान की श्रृंगारित वेशभूषा में दिखे आकर्षक इंदौर

सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल सदर बाजार (सिटी ब्लास्ट में आज सुबह विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में श्रृंगारित होकर पहुंचे। ज्यादातर कृष्ण की वेशभूषा वाले विद्यार्थियों के हाथों में बांसुरी भी थी। स्कूल में मटकी फोड़ और रस्सी खेंच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। राधा-कृष्ण गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। विद्यार्थियों में आज भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी का विशेष उत्साह था। कल स्कूलों में अवकाश है इसलिए आज कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। चांदनी नरेश फुंदवानी ने बताया कि सिंधी समाज आज थदड़ी पर्व मना रहा है, शीतलामाता की पूजा अर्चना भी की जा रही है। परिवार की खुशहाली की कामना भी की गई। कल ही व्यंजन बना लिए गए थे और आज ठंडे भोजन का भोग माँ शीतला को लगाया गया उसके बाद भोजन का सेवन आज प्रसाद के रूप में किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें