सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल सदर बाजार के पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग से लेकर लिफाफा मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नर्धारित समय दिया गया था, लेकिन उसके पहले ही कई विद्यार्थियों ने राखी और लिफाफा बनाकर प्रतियोगिता जीतने की पूरी कोशिश की। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में छात्राओं के साथ छात्रों ने भी शिरकत की। उक्त जानकारी प्राचार्य सोनाली दुबे ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




