मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अवैध संग्रहण, भंडारण एवं क्रय-विक्रय करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधी नगर में कार्रवाई…

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अवैध संग्रहण, भंडारण एवं क्रय-विक्रय करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधी नगर में कार्रवाई करवाई। वाहन क्रमांक एमपी 09 डीडी 9156 की जांच के दौरान 80 कट्टे गेहूं और चावल अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। 60 कट्टों में 29.30 क्विंटल गेहूं तथा 20 कट्टों में 9.75 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल बरामद हुआ। वाहन चालक मोहम्मद अली पिता जाकिर हुसैन से पूछताछ की गई तो खाद्यान्न रामजीप्रसाद गुप्ता निवासी लक्ष्मणपुरा का बताया गया। इसी के बाद रामजी प्रसाद गुप्ता, वाहन चालक मोहम्मद अली, वाहन मालिक जाकिर हुसैन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें