मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सर्वजन स्वास्थ्य शिविर में कैंसर जांच

शांति अवेदना ट्रस्ट, कैंसर एवं स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान तथा भारतीय निवारक कैंसर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मिशिका टावर, सपना-संगीता रोड स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित सर्वजन स्वास्थ्य शिविर…

शांति अवेदना ट्रस्ट, कैंसर एवं स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान तथा भारतीय निवारक कैंसर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मिशिका टावर, सपना-संगीता रोड स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित सर्वजन स्वास्थ्य शिविर में 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह रहा कि जांच किए गए 125 लोगों में से केवल 5 लोगों की ही बोन डेंसिटी सामान्य पाई गई, जबकि शेष अधिकांश लोगों में बोन डेंसिटी की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा जांच के दौरान 57 नए संभावित कैंसर मरीज भी चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे की विस्तृत जांच एवं उपचार के लिए परामर्श दिया गया। रमेश बियाणी, आर.के. शर्मा, डॉ. एसएस नैयर, स्नेहा मंडलोई ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें