खरगोन। पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर इन दिनों पूरा शहर शिव भक्ति में डूबा हुआ है। शहर में जगह- जगह कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं, वहीं अबोध स्कूली बच्चों में भी महादेव के प्रति गहरी आस्था देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने एक भव्य और प्रेरणादायक कांवड़ यात्रा निकाली।
बीटीआई रोड से होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर
पहुंची यात्रा— गुरुवार सुबह स्कूल के नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के करीब- करीब 300 स्कूली बच्चे पूरी श्रद्धा के साथ नंगे पांव हाथों में कांवड़ थामे नजर आए। यह यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर बीटीआई रोड से होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां सभी बच्चों ने भक्ति-भाव के साथ भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर दर्शन किए।
गूंजे 'हर हर महादेव' के
जयकारे—यात्रा के दौरान बच्चे ढोल-ताशों की थाप और 'हर हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। बच्चों के इस असीम उत्साह और शिव भक्ति को देखकर मार्ग में खड़े लोग अभिभूत हो गए। नन्हें कांवड़ियों की इस निष्ठा और अनुशासन ने शहरवासियों का मन मोह लिया, जिससे पूरा खरगोन शहर पूरी तरह शिवमय नजर आया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




