मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सानवी, श्रव्या, वंशिका को तैराकी में सफलता

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर के प्रतिभाशाली तैराकों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता और मेहनत का परिचय देते हुए भोपाल के टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में 25 से 28 जुलाई तक…

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर के प्रतिभाशाली तैराकों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता और मेहनत का परिचय देते हुए भोपाल के टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में 25 से 28 जुलाई तक संपन्न हुई सीबीएसई वेस्ट जोन गर्ल्स तैराकी प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका 19 वर्ष आयु समूह में सानवी गोयल, श्रव्या दारव्हेकर, वंशिका बडोडे व उम्मेहानी राज ने 4*100 मी प्री स्टाइल रिले बालिका समूह आयु 19 वर्ष में रजत पदक अर्जित किया तथा 4 * 100 मी मेडली रिले में भी कांस्य पदक जीता। वहीं सानवी गोयल में 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक व 50मी. प्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता बालिका आयु समूह 14 वर्ष में शिवांशी व्यास, आध्या अग्रवाल, इरा सोनी व दृष्टि जैन ने 4*100 मी प्रीस्टाइल रिले में रजत पदक और 4*100 मी मेडले रिले में भी रजत पदक प्राप्त किया। शिवांशी व्यास ने 200 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। उपरोक्त सभी बालिकाएं अगले महीने में भोपाल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु सुधाकर मेंडके, प्राचार्य विस्टन गोमेज, प्रबंधक डीएम ठोकर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें