मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सांवेर रोड पर पलटे दो वाहन

न.प्र.)। सांवेर रोड पर दो वाहनों के पलटने की सूचना मिली है। इंडो जर्मन के समीप एक सामान से लदा लोडिंग रिक्शा पलट गया। बताया जा रहा है कि रोड…

न.प्र.)। सांवेर रोड पर दो वाहनों के पलटने की सूचना मिली है। इंडो जर्मन के समीप एक सामान से लदा लोडिंग रिक्शा पलट गया। बताया जा रहा है कि रोड पर गड्डे होने के कारण यह रिक्शा पलट गया। वहीं दूसरी घटना अरविन्दो अस्पताल के आगे स्थित ब्रिज के समीप हुई। यहां आयल के ड्रम से भरी आयशर पलट गई जिसके कारण जाम लग गया। अनियंत्रित आयशर पलटी तो उसमें भरे ड्रम लीकेज हो गए। सड़क पर आयल फैल गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें