आज सुबह करीब 8.45 से सांवेर रोड स्थित अरबिन्दों अस्पताल से सांवेर और उज्जैन जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनना शुरू हुआ, जो सुबह 11 बजे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। करीब साव दो घंटे तक यह जाम समाचार लिखे जाने तक जारी था। बताया जा रहा है कि आज सोमवार को कई लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाते हैं और बाकी अपने कामकाज में लोग वाहन लेकर निकले। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर निर्माण का काम भी चल रहा है और कुछ लोगों ने जल्दबाजी में निकलने में उलटी साइड का उपयोग भी किया, जिससे जाम महाजाम में बदल गया। इस जाम में अरबिन्दों अस्पताल आ रही एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसमें मरीज और परिजन परेशान होते रहे। महत्वपूर्ण बात अब तो सवाल उठता है कि 51 रजिस्ट्री का क्या होगा। उत्तर यही है कि सम्पत्ति स्वामी पंजीयन कार्यालय के अभिभाषक यह रही कि इस जाम को खुलवाने में ना कोई पुलिस व्यवस्था थी और ना ही यातायात प्रहरी और की व्यवस्थापक भी नजर नहीं आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




