कल धूप दशमी अवसर पर राष्ट्रसंत गुरुदेव सुधासागर म.सा. के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को पार्श्व पद्मवती धाम पर एवं मनोहारी झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया जिनके दर्शनार्थ हजारों श्रद्धालु सुबह से देर रात तक उमड़ते रहे। विद्युत और पुष्प सज्जा भी की गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। नवीन गोधा, तेजकुमार सेठी, हर्ष जैन, संजय पाटोदी, राहुल सेठी, अंकित सेठी, प्रदीप टोंग्या, गगन बुब सहित अन्य भूमिका प्रमुख रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




