कल पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को लेकर इस वर्ष भी नो-कार-डे मनाया। नो कार डे के अवसर पर नागरिकों को निजी वाहनों के स्थान पर अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई- रिक्शा एवं ई-बाइक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नो कार डे के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं नगर निगम मुख्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर संकल्प हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। 150 वालिंटरों ने जागरूकता दिखाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और टूव्हीलर एवं ईवी वाहन के लिए प्रेरित भी किया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने वाले तथा ई-रिक्शा एवं ई- बाइक से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




