शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

संजय सेतु पर मिट्टी के टीले पर बने 8 मकान तोड़े

कभी भी तेज हवा के झोंके से यह मकान गिर सकते थे

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय सेतु के दूसरे हिस्से में मिट्टी के टीले के ऊपर बने हुए 8 मकान तोड़े गए। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कभी भी तेज हवा के झोंके से यह मकान नीचे गिर सकते थे।

नगर निगम के द्वारा आज संजय सेतु के जवाहर मार्ग से चंद्रभागा की ओर जाने वाले हिस्से में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई को करने के लिए निगम की रिमूवल टीम बड़े भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस कार्रवाई को शुरू करने से पहले ही निगम के द्वारा इस बात की तस्दीक कर ली गई की इन मकान मालिकों के पास नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिस बराबर मिल गए थे। निगम की टीम के द्वारा इन मकान मालिकों को पहले से ही नोटिस भेज कर यह कह दिया गया था कि उनका मकान मिट्टी के टीले के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में कभी भी तेज हवा चलने पर मकान गिर सकता है। कभी भी जोरदार बारिश होने पर मकान के नीचे लगा हुआ मिट्टी का ढेर खसक सकता है। ऐसे में यदि मिट्टी हटेगी तो मकान गिर जाएगा। ऐसी स्थिति में इस मकान में रहना जानलेवा साबित हो सकता है। इसी आधार पर नगर निगम की टीम आज यहां पर मिट्टी के टीले पर बने हुए 8 मकान तोड़ने के लिए पहुंची। वहां पर दो मकान तो खाली पड़े हुए थे उन मकान को तत्काल तोड़ दिया गया। एक मकान ऐसा था जिसमें की लोग रह रहे थे। इस मकान का सामान निकला गया। इसके बाद में इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण करने के लिए नगर निगम के द्वारा बड़े पैमाने पर रिमूवल की कार्रवाई की गई थी। उससे कार्रवाई के बाद बहुत सारे मकान ऐसे थे जो मिट्टी के टीले पर बने हुए नजर आने लगे थे। इन मकानों की स्थिति अत्यंत खतरनाक थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा आज यह कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में पैदा होने वाले खतरे की संभावना को समाप्त कर दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें